Thursday, 2 November 2023

नए गोदरेज ईयॉन वेलवेट 4-डोर रेफ्रिजरेटर के साथ सुंदरता और सुविधा का लें आनंद


मुंबई, 2 नवंबर, 2023 (HPN): गोदरेज ईयॉन वेलवेट 4-डोर रेफ्रिजरेटर के साथ अपनी रसोई को अपग्रेड करें, जो स्टाइल और फंक्शन के लिहाज़ से बेहतरीन है और अलग-अलग किस्म की ज़रूरत के अनुरूप वर्सटाइल कूलिंग विकल्प प्रदान करता है। उल्लेखनीय 670 लीटर की विशाल क्षमता, बहुत से शेल्फ, गहरी और आसानी से स्लाइड होने वाली दराज़ों के साथ, यह फ्रिज आपके सभी खाद्य पदार्थों के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करता है, जो इसे भारतीय परिवारों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

इसका कनवर्टिबल मोड एक अतिरिक्त स्थान बनाता है, जिसका उपयोग फ्रीज़र या फ्रिज के रूप में किया जा सकता है और -18 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान अनुकूलन की संभावना के साथ 81% फ्रिज की जगह का इस्तेमाल हो सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से उन दिनों के लिए उपयोगी है, जब सब्ज़ियां ज़्यादा हों। सुपर फ्रीजर, सुपर कूल और हॉलिडे मोड विकल्प क्रमशः हेवी-ड्यूटी कूलिंग और ऊर्जा संरक्षण में मदद करते हैं। डुअल-टेक कूलिंग और एडवांस्ड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित, यह रेफ्रिजरेटर दक्ष और टिकाऊ है और इसमें ज़्यादा आवाज़ नहीं होती है। इसमें एक डोर अलार्म फ़ंक्शन भी है जो दरवाज़ा खुला रहने पर आपको सचेत करता है।

गोदरेज एप्लायंसेज के प्रोडक्ट ग्रुप हेड-रेफ्रिजरेटर, अनुप भार्गव ने नए लॉन्च किए गए 4-डोर रेफ्रिजरेटर के बारे में कहा, “हमें गोदरेज ईयॉन वेलवेट 4-डोर रेफ्रिजरेटर को पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे प्रीमियम रेफ्रिजरेटर के पोर्टफोलियो में हाल ही में जुड़ा है। एडवांस्ड कूलिंग की सुविधा और मल्टीफंक्शनल क्षमताओं के मिश्रण के साथ, यह उत्पाद उपभोक्ताओं के जीवन को समृद्ध बनाने के प्रति हमारे समर्पण का प्रमाण है। हमने एक बेहतरीन उत्पाद बनाया है, जो न केवल आपकी रसोई के सौंदर्य को बढ़ाता है, बल्कि उपभोक्ताओं की कई तरह की ज़रूरतें भी पूरा करता है, जिसमें प्रमुख रूप से ज़्यादा स्टोरेज और बेहतर सुविधा शामिल है।“ 

ईयॉन वेलवेट रेफ्रिजरेटर की व्यावहारिकता और स्टाइल का आनंद लेने के लिए दो सुरुचिपूर्ण रंगों- ग्रेफाइट ब्लैक और आईनॉक्स स्टील में से चुनाव कर अपनी रसोई की खूबसूरती में चार चांद लगाएं। यह रेफ्रिजरेटर, फिलहाल, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और पूरे देश की दुकानों में 120,000/- रुपये की एमआरपी पर उपलब्ध है। ।

Website link -  https://www.godrej.com/appliances/french-door-refrigerators

अमेज़न के लिए लिंक: https://www.amazon.in/Godrej-Convertible-Refrigerator-EONVELVET-685/dp/B0C7V7Z7BQ?th=1

 

 



No comments:

Post a Comment

कलाप्रेमी आणि कलारसिकांसाठी अनोखा कलोत्सव "आर्ट - २०२६" मुंबईच्या लीला आर्ट गॅलरी मध्ये

मुंबई|हिंदमाता एजन्सीज : - मुंबईत कलाप्रेमी आणि कला रसिकांसाठी एक अनोखा कलोत्सव आयोजित करण्यात आला आहे. इराइसा इंटरनॅशनल आर्ट्स आणि विंत्रा...